फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः कर्ज और घाटे से परेशान आलू किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 15 Feb 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सतीश चंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फीरोजाबाद के शिकोहाबाद में गुरुवार को एक आलू किसान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। किसान आलू की फसल में कर्ज और घाटे से परेशान था। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव छीछामई निवासी सतीश चंद्र (45) पुत्र स्वर्गीय किशन सिंह किसान थे। सतीश अपनी खेती के अलावा लगान पर खेत लेकर आलू की फसल करता था। कई सालों से आलू की फसल में घाटा होने से वो कर्ज में डूब चुका था। 

मृतक के भाई राजपाल की माने तो सतीश ने केसीसी से तीन लाख रुपये लोन लेने के अलावा लगभग छह लाख रुपये साहूकार से ब्याज पर लिए थे।साहूकार का ब्याज चुकता नहीं करने से कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा था। 
विज्ञापन


राजपाल ने बताया कि बुधवार को दबंग साहूकार घर आया और सतीश से बुरा भला कह कर चला गया। इसके चलते सतीश तनाव में आ गया और सुबह नौ बजे बड़े भाई के निर्माणाधीन मकान में जाकर तमंचे से कनपटी में गोली मार कर जान दे दी।
Trending Videos
विज्ञापन

महिलाएं विलाप करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग की आवाज सुन परिवार के लोग पहुंचे तो सतीश लहूलुहान हालत में पड़ा था। परिवारीजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

मृतक के बड़े भाई भगत सिंह ने तहरीर में आलू की फसल में घाटा होने और कर्ज में डूबने के कारण गोली मार कर आत्महत्या करना बताया है। परिवार ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें