फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः खेत पर फसल देखने गया था किसान, बर्बादी देखकर सदमे से हो गई मौत

Sat, 14 Apr 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले दिनों आई कुदरती आफत से फिरोजाबाद में एक किसान की फसल बर्बाद हो गई। किसान फसल देखने के लिए खेत गया तो उसे सदमा लग गया। 
विज्ञापन


फसल की बर्बादी का सदमा बर्दाश्त न कर पाने की वजह से उसकी खेत पर ही तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। 

पिछले दिनों ब्रज में आए तूफान से ने बहुत नुकसान किया है। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। जगह-जगह फसल पानी में डूब गई है।
विज्ञापन

टूटा गमों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के जाजूमई गांव निवासी किसान रविंद्र पुत्र तुर्रम सिंह की फसल भी तूफान की वजह से बर्बाद हो गई थी। 

शनिवार को किसान फसल देखने के लिए खेत पर गए हुए थे। फसल की बर्बाद देखकर वह बर्दाश्त नहीं कर सके। उनकी तबीतय बिगड़ गई। 

परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। किसान की मौत की सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें