फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिरोजाबाद के व्यापारी की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम जांच में पुष्टि

Tue, 23 Sep 2025 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कल्पना कुंज में शनिवार को किराये के बंद मकान में खून से लथपथ व्यापारी का शव मिला था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हत्या आई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुट गई है। सिकंदरा के कल्पना कुंज में तीन दिन पहले फिरोजाबाद के व्यापारी राजकुमार उपाध्याय (60) का शव मिला था। पड़ोसियों ने बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को बंद घर से बरामद कर पोस्टमार्टम भेजा था। घर के मुख्य दरवाजे का ताला लगा था। अंदर कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। शव के फर्श पर पड़ा था उसके पास शराब की बोतल और गिलास पड़े थे। कमरे का समान अस्त व्यस्त था। मृतक के बेटे आशीष ने बताया कि पिता राजकुमार उपाध्याय आनंदीपुर फिरोजाबाद में अपने मकान को बेचकर कुछ दिन पहले ही आगरा आए थे। उनके पास नकदी और कीमती आभूषण थे। वह यहां किराए के मकान में रहकर घर की तलाश कर रहे थे। आगरा में ही व्यापार करने की सोच रहे थे। उन्होंने पास ही में एक मकान में किराये पर दुकान भी ले ली थी। इसमें धीरे-धीरे व्यापार के लिए सामान इकट्ठा कर रहे थे। मकान मिलने के बाद पूरा परिवार आगरा ही रहने आने वाला था। आशीष ने बताया कि पिता राजकुमार ने अपने सहयोग के लिए एक लड़का रखा हुआ था जिसका आगरा में आना जाना रहता था। ये बात भी पुलिस को बताई गई है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस घटला जांच में लगी है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें