फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दबंगई में की गई थी भाजपा नेताओं के बेटों पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। करकुंज चौैराहे पर भाजपा नेता के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग दबंगई में की गई थी। पुलिस ने रविवार को दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हमलावरों ने बताया कि इलाके में दबंगई और दहशत फैलाने के इरादे से गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन






आवास विकास काॅलोनी सेक्टर 11 निवासी भाजपा नेता यशपाल चौधरी के दोनों पुत्र सचिन और प्रवीन चौधरी एक जनवरी की रात को कार से घर लौट रहे थे। करकुंज चौराहे पर उनकी कार को आवास विकास काॅलोनी सेक्टर 4 निवासी रंजीत सिंह चौहान और महर्षिपुरम, सिकंदरा निवासी सोनू उर्फ सुकेश शर्मा ने अपने साथियों के साथ घेर लिया। दोनों भाइयों पर गोलियां चलाईं। जिससे दोनों भाई घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह जमीन की खरीद फरोख्त करते हैं। यशपाल चौधरी का भी प्रापर्टी डीलिंग का काम है। वह अपना दबदबा बनाना चाहते थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें