फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में विहिप नेता के ड्राइवर की पिटाई के बाद बवाल, पथराव-फायरिंग

Wed, 11 Oct 2017 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में फुलट्टी चौक पर मंगलवार रात करीब आठ बजे विहिप नेता मनोज कुमार की गाड़ी के ड्राइवर की पिटाई के बाद बवाल हो गया। आरोप सुधीर बैंड के कर्मचारियों पर है। ड्राइवर की पिटाई होने पर विहिप नेता ने कार्यकर्ता बुला लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग की गई। सुधीर बैंड के मालिक सुधीर कुमार का आरोप है कि विहिप कार्यकर्ताओं ने उनकी दुकान पर पथराव किया और फिर तोड़फोड़ की।

उधर गोलियां चलने से दहशत फैल गई। धड़ाधड़ शटर गिरने लगे। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। सुधीर बैंड के कर्मचारी भाग निकले। इसके बाद पुलिस पहुंची। तब जाकर लोगों की जान में जान आई। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

गाड़ी खड़ी करने पर हुआ विवाद

बवाल - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीदों ने बताया कि विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज कुमार की गाड़ी का ड्राइवर सुधीर बैंड के सामने गाड़ी खड़ी कर रहा था। बैंड के कर्मचारियों ने उससे मना किया था। इसी पर दोनों में कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई। 

इसमें ड्राइवर की पिटाई कर दी गई। मनोज वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद कार्यकर्ताओं के साथ लौटे। आरोप है कि उन लोगों ने सुधीर बैंड पर हमला बोल दिया। उधर सुधीर बैंड के कर्मचारी भी हथियार निकाल लाए। उन्होंने गोली चला दी। दोनों ओर से फायर हुए। 

विहिप कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी

पथराव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बैंक के कर्मचारी शटर डालकर भाग निकले। विहिप कार्यकर्ताओं ने दुकान पर गुस्सा उतारा। पथराव किया और तोड़फोड़ की। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। त्योहारी सीजन में देर रात तक दुकानें खुलती हैं। 

घटना की वजह से जल्दी बंद कर दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि  इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्ष अपनी अपनी बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

देरी से पहुंची पुलिस

फुलट्टी में पुलिस तैनात रहती है। पुलिस चौकी भी पास में ही है। इसके बावजूद मारपीट की घटना पर पुलिस काफी देरी से पहुंची। अगर जल्दी पहुंच गई होती तो बवाल न होता। दुकानदारों ने कहा कि पुलिस कर्मी ड्यूटी छोड़कर दूर गए हुए थे। इस कारण देरी से आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें