फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Crime: विद्यालय संचालक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे; दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 07 Jul 2023 06:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

विद्यालय संचालक पर फायरिंग कर दी गई। इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ  है।
 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला घनश्याम में विद्यालय संचालक पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई गई। बाल-बाल बचे संचालक ने चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि गांव कसैटी में पिटाई के बाद महिलाओं से अभद्रता और लूट करने का मुकदमा लिखाया गया है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

गांव नगला घनश्याम निवासी रूमाली सिंह ने बताया कि गांव में ही विद्यालय संचालित हो रहा है। गांव के राजेश कुमार, इसके भतीजे मुरारी लाल, सोनू और रोहित रंजिश मानते हैं। इससे पहले तीन बार हमला कर चुके हैं। 5 जून की रात करीब 8 बजे वह एटा शहर से दावत खाकर घर लौट रहा था। तभी गांव के बाहर घात लगाए बैठे चारों लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हत्या करने के इरादे से गोली चलाई। फायर होने पर मैं जमीन पर बैठ गया, जिससे जान बच गई।

ये भी पढ़ें - UP: फेसबुक चलाते वक्त शिक्षक पति कर बैठा ऐसी गलती, शर्म से पानी-पानी हुई पत्नी; नहीं मिला पा रही नजरें
विज्ञापन

ये है दूसरी घटना 

वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के ही गांव कसैटी निवासी परशुराम ने गांव के राजीव सहित तीन के खिलाफ अदालत के आदेश रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 3 सितंबर 2022 को राजीव आदि घर में घुस आए थे। हमला कर पिटाई की और गालीगलौज कर धमकी दी। पत्नी के साथ अभद्रता की गई और उसकी चेन व कुंडल लूट कर ले गए थे। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि दोनों मामले तहरीर के आधार पर दर्ज किए गए हैं। जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - आसमान से टूटा कहर: तीन जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत और दो घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें