फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व व वर्तमान प्रधान पक्ष के बीच हुआ खूनी संघर्ष

विज्ञापन
31एमएनपी-36-कुर्रा क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर में फायरिंग के बाद पूछताछ करते एएसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कटरा समान (मैनुपरी)। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर में शौचालय निर्माण की शिकायत को लेकर पूर्व व वर्तमान प्रधान पक्ष के लोग आमने सामने आने के बाद ताबड़तोड़ और फायरिंग हुई। दोनों प्रधान सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद एसपी और एएसपी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को पूर्व प्रधान राजीव उर्फ पिंटू यादव की शिकायत पर जांच टीम शौचालय निर्माण की हकीकत जानने के लिए पहुंची थी। दोपहर के समय प्राथमिक विद्यालय पर वर्तमान प्रधान धर्मेंद्र, पूर्व प्रधान राजीव व दोनों पक्ष के समर्थक मौजूद थे। जांच करने आई टीम के सामने ही पूर्व व वर्तमान प्रधान पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। प्राथमिक विद्यालय में वबाल होता देख जांच टीम वहां से चली गई। तभी दोनों पक्ष के लोगों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्ष में करीब 50 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। इस घटना में वर्तमान प्रधान धर्मेंद्र, पूर्व प्रधान राजीव और एक ग्रामीण 65 बलवीर सिंह घायल हो गए। फायरिंग के दौरान वर्तमान प्रधान की कार में भी कई गोलियां लगीं। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
दहशत के चलते घरों में छिप गए लोग
गांव द्वारिकापुर में पूर्व व वर्तमान प्रधान पक्ष के लोगों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की
घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया था। महिलाएं पुरुष व बच्चे घरों में छिप गए। पुलिस के गांव में आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
घायलों को सैफई किया गया है रेफर
फायरिंग की घटना में घायल हुए पूर्व व वर्तमान प्रधान सहित अन्य ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। फायरिंग की घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्ती के साथ निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
ओमप्रकाश सिंह,एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें