फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर के नाहिली रोड पर हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एक जनवरी को थाना घिरोर क्षेत्र में नाहिली रोड नाहिली पब्लिक स्कूल में तीन युवकों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई थी। इसकी सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तीनों युवक वहां से कार में बैठ कर भाग गए। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। रविवार की देर शाम पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी विजय प्रताप, सोनू निवासी गांव ताहरपुर और दिनेश यादव निवासी नगला किसी को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में प्रयुक्त 32 बोर की रिवाल्वर, कारतूस व भागने के दौरान इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की। सोमवार को आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें