फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में फार्मासिस्ट से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। गांव सहन में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में सोमवार को नशे की हालत में युवक ने जमकर हंगामा किया। उसने फार्मासिस्ट के साथ मारपीट की। वहीं एएनएम के साथ गाली-गलौज की। फार्मासिस्ट की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सहन में सोमवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन चल रहा था। आरोप है कि इस बीच गांव पाली खेड़ा निवासी संकेज नशे की हालत में वहां आ गया। आते ही उसने पीएचसी सहन पर तैनात फार्मासिस्ट विष्णु कुमार के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गला दबाकर मारपीट करने लगा। मेला में ड्यूटीरत एएनएम उमा ने जब बीचबचाव करने का प्रयास किया तो युवक ने उनके साथ भी गाली गलौज की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक शराब वहां से भाग गया था। फार्मासिस्ट की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें