फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीच सड़क पर रंगबाजी में फायरिंग, मच गई भगदड़

Sat, 06 Aug 2022 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने कुलदीप की तहरीर पर पक्की तलैया बाह के विष्णु गुर्जर, कैंजरा रोड के चंदू पंडित, बड़ा गांव के आजाद गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर और अशोक नगर के रोहित गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीकर में फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बाह कस्बे के विक्रमपुर रोड पर बृहस्पतिवार की रात कार सवार युवकों ने रंगबाजी में फायरिंग कर दी। इसमें सड़क किनारे बैठे 4 युवक बाल-बाल बचे। गोलियां दागे जाने से कस्बे में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। बाह पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यहां की है घटना 

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे बाह में विक्रमपुर रोड पर गली जोरावर के कुलदीप, सनी, आकाश और विवेक बैठे थे। आरोप है कि तभी कार सवार युवक पहुंचे और रंगबाजी में जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। जिससे बस्ती और बाजार में दहशत फैल गई। डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर बाह पुलिस पहुंच गई।

दर्ज हुआ मुकदमा 

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। छानबीन के बाद पुलिस ने कुलदीप की तहरीर पर पक्की तलैया बाह के विष्णु गुर्जर, कैंजरा रोड के चंदू पंडित, बड़ा गांव के आजाद गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर और अशोक नगर के रोहित गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश जारी

बाह के प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि रंगबाजी में फायरिंग की गई है। मामले में 5 लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें