फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ इतनी सी बात पर घर में घुसकर की फायरिंग

Sun, 14 Jan 2018 12:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के स्वरूप नगर में एक्टिवा से टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। एक्टिवा सवार युवक अपने साथियों के साथ आ धमका। उसने तमंचे से गोली चला दी। 
विज्ञापन


इसी बीच बस्ती के लोगों ने हमलावर से तमंचा छीन लिया, लेकिन हमलावर अपने साथियों के साथ भाग निकला। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

स्वरूप नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह शनिवार की दोपहर दो बजे अपने साथी के साथ सड़क किनारे खड़ा था। धर्मेंद्र का आरोप है कि विद्या नगर का सोनू एक्टिवा लेकर गुजर रहा था। उसने धर्मेंद्र के साथी को टक्कर मार दी। इस पर विवाद हो गया। सोनू की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पुलिस कर रही तलाश 

सोनू धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद वह अपने 8-10 साथियों के साथ धर्मेंद्र के घर आ धमका। उसने तमंचा निकालकर गोली चला दी। 

युवकों ने घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसी बीच लोगों ने सोनू से तमंचा छीन लिया। 

इस पर सोनू साथियों के साथ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया। थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें