फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरबर गांव में दो पक्षों में फायरिंग, 6 घायल

सार

खेरागढ़ के बरबर गांव में आरओ प्लांट से पानी लेने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा और फायरिंग हुई। घटना में छह लोग घायल हो गए। पुलिस जांच कर रही है और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेरागढ़। क्षेत्र के बरबर गांव में बृहस्पतिवार की शाम दो पक्षों में सरकारी आरओ प्लांट से पानी लेने के दौरान विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। दोनो पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। थाने पर दोनों पक्षों ने तहरीर देते हुए एक-दूसरे को हमले का जिम्मेदार ठहरा रहे है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है ।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की रात आठ बजे की है। गांव विजेंद्र सिंह पक्ष का झगड़ा ओमप्रकाश परमार पक्ष के लोगों से ग्राम पंचायत में लगे आरओ प्लांट से पानी लेने के दौरान हो गया। आरओ प्लांट का संचालन ओमप्रकाश की बहू आशा पत्नी स्व. महेश सिंह करती है। विजेंद्र पक्ष के उदयवीर व अन्य पानी लेने आरओ पर पहुंचे थे। उदयवीर ग्राम पंचायत सदस्य है। पानी प्लांट से शुरू हुआ झगड़ा दोनों पक्ष में गोलीबारी की वजह बन गया। झगड़े में लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी हथियारों से शुरू हुई फायरिंग में 6 लोग घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक घायल ओमप्रकाश, सुरेश और दूसरे पक्ष के खमान सिंह थाने पर मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरओ पानी प्लांट पर पानी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। एक पक्ष से गोली चलने का आरोप है। जांच की जा रही है। दोनों पक्ष से घायलों का इलाज कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें