फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले पत्थर, हुई फायरिंग, ये थी विवाद की वजह

Sun, 07 Jan 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
firing in marriage
विज्ञापन
एत्माद्दौला के गढ़ी चांदनी में शनिवार दोपहर को क्रिकेट मैच में रुपयों को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। मोहल्ले के लोगों ने पंचायत के बाद मामला शांत करा दिया। मगर, रविवार को फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


दोनों ओर से पथराव और फायरिंग हुई। इससे अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने घरों में दुबककर जान बचाई। पथराव में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर कार्रवाई करने की बात कही।

गढ़ी चांदनी निवासी त्रिलोकी का भाई कुंबले और मान सिंह का भाई दिनेश शनिवार दोपहर को क्रिकेट खेलने गए थे। मैच में कुंबले पक्ष ने रुपये लगाए थे। मैच खत्म होने पर रुपयों को लेकर दिनेश का कुंबले से विवाद हो गया। दोनों लड़ते हुए मोहल्ले में आ गए। यहां पर लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से हुआ विवाद

क्षेत्र के लोगों ने पंचायत कर किसी तरह विवाद खत्म करा दिया। रविवार रात को 7:45 बजे एक बार फिर दोनों पक्षों में रुपयों को लेकर विवाद शुरू हो गया। उनमें गालीगलौज होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आ गए। उनमें मारपीट के बाद ईंट पत्थर चलने लगे।

इससे अफरातफरी मच गई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पांच राउंड फायर भी किए गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया। सूचना पर थाना की फोर्स पहुंच गई। इस पर हमलावर भाग खड़े हुए।

पुलिस को मौके पर चार लोग मिले। इनमें एक पक्ष के वृंदा, एसपी और दूसरे पक्ष के त्रिलाकी और शानू हैं। उनके चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें