फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा, गोली लगने से उसकी हालत गंभीर

Fri, 09 Mar 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
बदमाश पप्पू गाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज जिले में गुरुवार को पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली बदमाश को लगी और उसे पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन


गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। 

पुलिस के मुताबिक थाना सोरों इलाके में एक बदमाश की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश दी तो बदमाश पप्पू गाजी वहां था। पुलिस देखकर उसने फायर झोंक दिया। 
विज्ञापन

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गोली बदमाश पप्पू गाजी को बांय पैर में लगी। इसके चलते पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब हो गई। 

गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। जहां से उसे डॉक्टरों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वांछित है। 

उसके खिलाफ कासगंज के सोरों थाना और बंदायूं जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में थी। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें