फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला जसी में फायरिंग से लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। क्षेत्र का गांव नगला जसी शनिवार रात को अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दरअसल दो पक्षों में विवाद के बाद ये फायरिंग हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लाई, लेकिन फायरिंग की घटना से लगातार इनकार करती रही।
विज्ञापन

नगला जसी में कुंवरपाल यादव और रामचंद्र के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। शनिवार की रात रामचंद्र का भतीजा ब्रजेश अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी दूसरे पक्ष का अनिल उससे गाली-गलौज करने लगा।
इसे लेकर कहासुनी हुई तो दोनों पक्षों ने असलाह निकाल लिए और जमकर फायरिंग की। अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लगभग 25 राउंड फायर किए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर लाई, लेकिन फायरिंग की घटना से लगातार इनकार करती रही। बाद में पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर उन्हें जेल भेज दिया। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें