फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला, लाठी डंडा से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। ग्वालियर-बरेली हाइवे पर प्रधान पुत्र व उसके साथियों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। मौके पर पुलिस के आने के बाद हमलावर बाइक छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी विनोद कुमार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे थाना क्षेत्र के गांव दादीपुर आ रहा था। वह जब ग्वालियर-बरेली हाइवे पर गांव अरसारा के पास पहुंचा। तभी आरोपी ग्राम प्रधान पुत्र अपने साथियों के साथ बोलेरो से वहां पहुंच गया। बाइक सवार विनोद कुमार को रोक कर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन कर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े।
तभी प्रधान पुत्र ने तमंचे से युवक पर फायर कर दिया। गांव वालों के घटनास्थल पर आने के बाद हमलावर भागने लगे। इस दौरान एक हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस बाइक को थाने ले गई। घायल विनोद का पुलिस ने मेडिकल कराया। विनोद ने पुलिस को बताया कि प्रधान को चुनाव में वोट नहीं दिया था। इसी बात की रंजिश मानता है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें