फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पटाखों से 6 लोगों की आंखें जख्मी, इन्फेक्शन में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर पटाखों के कारण आंखों में चोट और संक्रमण के मामलों में इजाफा हो गया। जिला अस्पताल में नेत्र विभाग की ओपीडी में बीते तीन दिनों के दौरान पटाखों से आंखों में चोट लगने के कुल 6 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पटाखों से निकलने वाले जहरीले धुएं के चलते आंखों में जलन, लालिमा, सूजन और पानी आने की शिकायत लेकर मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि पटाखों का जलाते समय लोग सावधानी बरतें। पटाखों से आंखों का काफी नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर दो घंटे के लिए ओपीडी खुल रही है। इसमें 20 अक्टूबर को नेत्र विभाग की ओपीडी में कुल 15 मरीज पहुंचे। इनमें 13 वर्षीय क्रिश की आंख पटाखे से घायल हो गई थी। वहीं, 21 अक्टूबर को 3 और मरीज पटाखा हादसे में घायल होकर अस्पताल पहुंचे। इनमें केशव (65), आशीष (65) और दर्शन (13) शामिल हैं। वहीं, बुधवार को कुल 28 मरीज नेत्र विभाग की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 9 मरीज आंखों में धुंधलापन की शिकायत लेकर आए। 13 मरीजों को आंखों में लालिमा व सूजन की समस्या थी। 4 मरीजों की आंखों से पानी आ रहा था, जबकि अमर सिंह (11) और शिवम (15) की आंखों में पटाखे जलाते समय चोट लग गई थी। सभी को जांच के बाद दवा और ड्राॅप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें