कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोला कुंआ के समीप रविवार की रात्रि सब्जी लेकर लौटर रहे ग्रामीण को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिला अस्तपताल से अलीगढ़ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगला रमपुरिया निवासी डूंगर सिंह(63) रविवार की रात्रि समय करीब 8:30 बजे से गांव से सब्जी लेकर अपने गांव पैदल जा रहा था। गोला कुआं क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर और आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे । डूंगर सिंह की मौत की सूचना परिजन ने पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली प्रभारी राम वकील ने बताया परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।