फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जला

Mon, 04 Nov 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इससे मकान में रखा घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया।
विज्ञापन

ग्राम फिरोजपुर निवासी अनार सिंह रविवार की रात अपने घेर (पशु बाड़ा) में सोया हुआ था। रात में अचानक उसके मकान में आग गई। आग को देखकर आस-पास के लोग चीखपुकार करने लगे। ग्रामीणों की आवाज सुनकर अनार सिंह भी जाग गया। ग्रामीणों ने विद्युत लाइनमैन को फोन कर विद्युत सप्लाई को कटवाया। ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाने के प्रयास किए। काफी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। अनार सिंह के मकान में रखे कपड़े, फ्रिज, बैड, बक्सा आदि जल गए। तहसीलदार देवेंद्र मिश्र ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर क्षति का आकलन कराया गया है। नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें