फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिन में बरसी आग शाम को आंधी से मिली राहत

Thu, 30 May 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। दिन में 44 डिग्री तापमान के चलते सड़कों पर आग बरसती नजर आई तो वहीं शाम को आई आंधी के बाद गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 46 डिग्री तापमान का अनुमान जताया है। पिछले 15 दिनों से जिले का तापमान 40 डिग्री से अधिक रह रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही तेज धूप से मौसम गर्म होने लगा। 10 बजे तो गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शाम करीब 5:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी आई इसके बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री नापा गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले का तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने जिले के लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में घरों से बाहर न निकलें।


आंधी के साथ उड़ गई बिजली
बृहस्पतिवार की शाम जैसे ही तेज आंधी आई। आंधी के साथ ही शहर सहित जिले के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें