फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर झोंका फायर, चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव कुरसंडा में श्मशान भूमि की बाउंड्रीवाल नापने गए प्रधान पर नामजद लोगों ने फायर झोंक दिया। विवाद के बाद गांव की कुछ महिलाओं ने चप्पलों से प्रधान की पिटाई भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर प्रदर्शन कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कुरसंडा श्रीकांत शाक्य बुधवार सुबह गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत के पास शाक्य समाज की श्मसान भूमि की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए निरीक्षण करने गए थे। आरोप है कि गांव के उमेश पांडेय और जितेंद्र दिवाकर मौके पर आ गए और प्रधान से बातचीत करने लगे। तभी गांव के चार नामजद लोग हाथ में तमंचा लेकर आए और जितेंद्र को जातिसूचक गालियां देने लगे। प्रधान का आरोप है कि आरोपियों ने उसे और जितेंद्र को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया।
गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के कई लोग आ गए। इस दौरान विवाद बढ़ा और गांव हर्राजपुर की कुछ महिलाओं ने चप्पल और लाठी डंडों से हमला कर दिया। चीखपुकार की आवाज सुनकर गांव के लोगों के आने पपर आरोपी चले गए। प्रधान की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना के बाद प्रधान व उनके समर्थक थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान श्रीकांत, जितेंद्र, आशादेवी, विमला देवी, मौरश्री, सुमन देवी, सुरजीत, उमेश पांडेय, सनोज, पुष्पेंद्र, नवनीत, सोनू, रामनरेश, भजन लाल, छोटे, उदयवीर शाक्य, संतोष शाक्य आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पर हमला और थाने के बाहर प्रदर्शन के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह थाने में ही थे। उनके सामने ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
अमर बहादुर, सीओ भोगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें