फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश इलाके के मशहूर होटल में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी

Sat, 27 Oct 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
होटल उत्कर्ष विला में आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजनगरी के मशहूर होटल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दो दमकल की गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। होटल से धुआं निकालने के लिए खिड़कियों को तोड़ना पड़ा। हालांकि होटल कर्मियों का कहना है कि आग लगने के दौरान पर्यटक होटल में नहीं थे। 

विज्ञापन


फतेहबाद रोड स्थित उत्कर्ष विला होटल है। शनिवार सुबह होटल के दूसरी मंजिल में आग लग गई। ये आग दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 207 की वायरिंग में लगी। इसकी आग बगल के कमरे तक फैल गई। होटल में चारों ओर धुआं और आग फैलने से अफरा तफरी मच गई। लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

होटल कर्मी आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग आग लगने का कारण बता लगा रहा है। 
विज्ञापन


होटल में चारों ओर धुआं भर गया था। उसे निकालने के लिए खिड़कियां तोड़नी पड़ी। इसके कई घंटों बाद होटल से धुआं साफ हुआ। होटल को पूरी तरह से साफ किया गया। होटल कर्मियों का कहना है कि आग लगने के दौरान पर्यटक होटल में नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें