कुरावली। कस्बा में घिरोर मार्ग पर स्थित एक परचून की दुकान में शुक्रवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी पर दुकान स्वामी व लोगों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गय। लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर पीड़ित से जानकारी ली।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर निवासी उदयवीर शाक्य घिरोर मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दूसरे गेट के सामने परचून की दुकान किए हैं। बृहस्पतिवार की शाम को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जानकारी मिलने के बाद उदयवीर दुकान पर पहुंचे तो देखा कि आग की लपटें और धुंआ निकल रहा था। वहां मौजूद लोगों की मदद से मिट्टी और पानी डाल कर आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर मशक्कत के बाद दुकान में लगी आग को बुझा लिया। लेकिन आग में दुकान में रखा करीब 1.50 लाख रुपये का सामान नकदी आदि जल गई।