फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को 15 वें दिन भी धरना जारी

Fri, 13 Sep 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र में सात महीने पहले संविदा शिक्षक की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी कराने के लिए शिक्षक के परिजन सहित समाज सुधारक न्याय संगठन के पदाधिकारियों का धरना 15 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है। तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र में 25 जनवरी 2024 को संविदा शिक्षक हेमसिंह राजपूत की घर से मोबाइल से बुलाकर हत्या कर दी गई थी। आठ महीने बीतने के बाद भी शिक्षक की हत्या करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर हैं। परिजन का आरोप है कि सूचना और जानकारी देने के बाद भी राजनीतिक संरक्षण के चलते पुलिस हत्यारोपियों को नहीं पकड़ रही है।

कलेक्ट्रेट परिसर में परिजन के साथ ही समाज सुधारक न्याय संगठन के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। मृतक की पत्नी राधा देवी, पूजा शाक्य, कुसुमादेवी, उदयवीर, शिवप्रताप, मनोज राजपूत, लाल मोहम्मद, हरिपाल राजपूत, कुमोद श्रीवास्तव, राजाराम शर्मा, वीरेंद्र कुमार आर्य धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें