वृंदावन में कांशीराम आवासीय कॉलोनी के फ्लैट नंबर 3 में शुक्रवार की सुबह लगी आग में परिवार के चार लोग झुलस गए। सभी को सौ सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से हालत बिगड़ने पर आगरा रेफर कर दिया गया है।
कांशीराम आवासीय कॉलोनी के ब्लाक 6 में प्रथम तल पर फ्लैट नंबर 3 में मूल रूप से भरतपुर निवासी राजेश शर्मा 36 वर्ष तीन साल से परिवार के साथ रहते हैं। राजेश नमकीन के सेल्समैन का कार्य करते हैं।
गुरुवार की रात राजेश उनकी पत्नी यशोदा शर्मा, 10 वर्षीय पुत्र श्याम और 8 वर्षीय पुत्र छोटू सो गए। सुबह लगभग 5.30 बजे राजेश के ऊपर के फ्लैट में रहने वाली शिखा चटर्जी ने सबसे पहले फ्लैट से धुंआ उठता देखा। यह देख उन्होंने शोर मचाया।