फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रतापपुरा पर कार डेकोरेशन के शोरूम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पहली मंजिल पर धुएं में फंस गई मालिक की बेटी, लोगों ने निकाला बाहर, शॉर्ट सर्किट की आशंका

माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। प्रतापपुरा चौराहा स्थित कार डेकोरेशन के शोरूम में बुधवार रात को आग लग गई। पहली मंजिल पर दुकान मालिक का घर भी है। घर में मालिक की बेटी मौजूद थी। धुएं के बीच वह फंस गई। आसपास के लोगों ने आकर उसे किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर 1 घंटे में काबू पाया।
शोरूम मालिक निर्मल जैन हैं। भूतल पर कार डेकोरेशन का शोरूम बना हुआ है। पहली और दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। पुलिस ने बताया कि निर्मल की पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं। इस पर वह पत्नी की देखरेख में अस्पताल गए हुए थे। शोरूम मैनेजर दीपक रात को ताला लगा कर गए थे। रात तकरीबन 11:00 बजे शोरूम से लोगों ने लपटें निकलती देखी। इस पर लोग जुट गए। शोरूम से धुआं पहली मंजिल पर घर में ही भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण निर्मल की बेटी फंस गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पिछली सीढ़ियों से बेटी को बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर दमकल ने पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किए। तकरीबन 1 घंटे पर में आग पर काबू पाया जा सका।
थाना सदर पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट की आशंका है। जांच की जा रही है। आग में पूरा शोरूम जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें