फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: हादसे के बाद डबल डेकर बस में लगी आग, यात्री जिंदा जला, परिचालक ने भी तोड़ा दम

Sun, 16 Aug 2020 08:09 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • बस में आग लगने से मजदूरों में मची अफरा-तफरी
  • शीशे तोड़कर निकले बाहर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बिहार से मजदूर लेकर गुजरात जा रही एक स्लीपर बस (डबल डेकर) नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 54 किलो मीटर पर अनियंत्रित होकर पुलिया पर चढ़ गई।
विज्ञापन


जिसके बाद बस में आग लग गई। हादसे के बाद बस में सवार मजदूरों में चीखपुकार मच गई। बस के शीशे तोड़कर मजदूरों ने कूद कर जान बचाई। इस दौरान एक मजदूर जिंदा जल गया, जबकि परिचालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार के साथ कई थानों का फोर्स पहुंच गया और यात्रियों को दूसरी बस में बैठा कर गंतव्य के लिए रवाना किया। 

शनिवार सायं एक प्राइवेट बस संख्या जीजे 01 ईटी- 8877 बिहार के सोपौल जिले से मेहसाना (गुजरात) के लिए 69 मजदूरों को लेकर चली थी। यात्रियों के साथ बस में तीन स्टाफ भी सवार था। बस को चालक अमरजीत यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी सकरा पहारपुर थाना सिमनी बख्तारपुरसारसा बिहार चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक चालक बबलू पुत्र कायम सिंह और परिचालक रावत आचार्य पुत्र मुंशीलाल निवासी वीकानेर राजस्थान सो रहे थे। जब बस नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 54 किलो मीटर गढ़रौली गांव के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर काफी दूर तक चली गई। इसी दौरान बस में आग लग गयी। हादसा होते ही सो रहे मजदूरों में चीखपुकार मच गई।

बस के शीशे तोड़ कर यात्री बस से कूद कर बाहर निकले। इस दौरान एक यात्री विश्नू रिषीदेव (30) पुत्र काड़ी रिषीदेव निवासी धीवहा छातापुर सुकौल बिहार की जलकर बस में ही मौत हो गई। जबकि परिचालक रावत आचार्य (30) ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गाड़ी धू-धूकर जलने लगी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, सीओ जसराना अजय सिंह चौहान सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बस में सवार मजदूरों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। हादसे में सहायक चालक बबलू और परिचालक रावत आचार्य घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान रावत आचार्य की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें