आंध्र प्रदेश एयरकंडीशनर एक्सप्रेस (22416) में बिरला नगर (ग्वालियर) के पास दो कोचों में आग एसी फटने से लगी और दोनों कोच आग के गोले में तब्दील हो गए।
हालांकि रेलवे की जांच टीमें हादसे की जांच कर रही हैं, लेकिन एसी फटने से आग लगने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हाल में गाड़ी के एसी में खराबी की कई शिकायतें आ चुकी थीं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही गाड़ियों में इस तरह की शिकायतें बढ़ गई हैं। सोमवार को आगरा कैंट से ग्वालियर के लिए रवाना हुई एपी एसी एक्सप्रेस के कोच बी- 6 और बी- 7 में आग लगी।