फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ रुपये की लागत से सहावर में बनेगा अग्रिशमन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अग्निकांड के हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल विभाग की ओर से एक नई पहल की गई है। सहावर में नया अग्निशमन केंद्र खोलने के लिए विभाग ने जमीन चिह्नित की गई है और यहां केंद्र बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस केंद्र पर दस करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

कासगंज में अब तक मात्र दो अग्निशमन केंद्र हैं। पहला कासगंज में और दूसरा पटियाली में। लेकिन इन दोनों ही केंद्रों के बीच के एक बड़े हिस्से को एक और अग्निशमन केंद्र की जरूरत है। सहावर और गंजडुंडवारा क्षेत्र में जब-जब अग्निकांड के हादसे होते हैं तब-तब उन पर काबू पाना मुश्किल होता है क्योंकि पटियाली और कासगंज से जब तक दमकल वाहन पहुंच पाते हैं तब तक आग विकराल रूप ले लेती है। ऐसे में अग्निशमन विभाग ने योजना बनाई है कि सहावर में एक केंद्र और बन जाए। इसी योजना के तहत सहावर के याकूतगंज में जमीन का चयनित की गई है। जमीन पर केंद्र प्रस्तावित कर शासन को पत्रावली भेज दी है। अब शासन से अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें