फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान और अनाज जला

Mon, 14 Oct 2024 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान और अनाज जला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला नया झिंझाई में एक घर में बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग लगने से हजारों का सामान और अनाज जल गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नगला नया निवासी नीरज पुत्र बादशाह के घर में सोमवार की शाम अचानक बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो घर की महिलाएं चीखने लगी। आसपास के लोग मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा सामान जल चुका था। आग से हजारों रुपये का सामान जलने के बाद घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें