पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील का खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। इस वजह से यहां खाना बना रही रसोइया झुलस गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दूसरे दिन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
आगरा के बिचपुरी के गांव नानपुर में लड़ामदा मार्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को मिड-डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इससे खाना बनाने वाली महिला का चेहरा झुलस गया। इस घटना पर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह विद्यालय में हंगामा किया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान नानपुर उदय सिंह ने बताया है कि गांव की महिला मछला बच्चों के लिए मिड-डे मील बनाती है। गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई थी, जिससे मछला का चेहरा झुलस गया। आग पर जल्द काबू पा लिया गया। इस घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीण धर्मवीर और टिंका ने बताया है कि बेटी लक्ष्मी व परी कक्षा सात की छात्रा हैं।
विद्यालय की कक्ष की छत का प्लास्टर गिर रहा है। विद्यालय जर्जर हो चुका है लेकिन अधिकारियों को कोई चिंता नहीं है। प्रधानाध्यापिका सरला यादव ने बताया है कि विद्यालय में 108 बच्चे पंजीकृत हैं। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बारिश के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यालय कक्ष की छत का गिरा प्लास्टर
गांव सदरवन में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में है। मंगलवार रात को कार्यालय कक्ष की छत का प्लास्टर गिर गया। अध्यापकों की इसकी जानकारी दी। वहीं, बरामदे से भी प्लास्टर गिरना शुरू हो गया है। प्रधानाध्यापिका सीमा शाक्य ने बताया है कि विद्यालय में 134 बच्चे पंजीकृत हैं। बीडीओ और खंड शिक्षा अधिकारी बिचपुरी को इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से दे दी है।