फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलपुर में दो घरों में लगी आग, घरेलू सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव शीतलपुर में रविवार की दोपहर दो सगे भाइयों के घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में घरेलू सामान व घर में रखा लहसुन जलकर राख हो गया। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शीतलपुर निवासी महेश और सुभाष चंद्र सगे भाई हैं। दोनों के घर आसपास हैं, रविवार की दोपहर करीब 12 बजे दोनों भाई एक पड़ोसी के यहां बैठे थे तभी किसी कारण के चलते दोनों के घर में आग लग गई। जब दोनों घर पहुंचे तो देखा कि आग विकराल रूप ले चुकी है। दोनों भाइयों ने ग्रामीणों के सहयोग से सबमर्सिबल चालू कर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटा तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दोनों के घर में रखा घरेलू सामान आदि जलकर राख हो चुका था। वहीं छप्पर के नीचे रखा लहसुन भी आग में जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें