फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव रिहावली के जंगल में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। कई बीघे के पेड़-पौधे जल गए। दूर से लपटें और धुआं देखकर लोग परेशान हो उठे। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे जंगल से लपटें उठती दिखीं। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गए। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी भी पहुंचे। गांव के रमाकांत सिंह ने बताया कि जंगल तक पहुंचने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी। इससे आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत आ रही है। देर रात तक आग सुलग रही थी। वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर से बात करने पर बताया की टीम को मौके पर भेजा गया है।