फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में लगी आग, 10 बीघा फसल जली

Mon, 01 Apr 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में लगी आग, 10 बीघा फसल जली
विज्ञापन



करहल। गांव नगला धर्म में किसी कारण के चलते एक किसान के खेत में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक करीब 10 बीघा में खड़ी फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसानों ने घटना को लेकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला धर्म निवासी किसान शादी लाल और श्री लाल के खेत पास-पास हैं। दोनों ने अपने-अपने खेत में इस बार गेहूं की फसल की जो कि पक कर तैयार हो चुकी थी। करीब 10 बीघा में गेहूं की फसल कटने के लिए तैयार थी। सुबह किसी कारण के चलते शादी लाल के खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आग पड़ोसी श्रीलाल के खेत तक जा पहुंची। किसानों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी भी पहुंच गए। काफी देर मशक्कत के बाद खेत में लगी आग को बुझा लिया गया। लेकिन तब तक दोनों किसानों की करीब 10 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। फसल जलने के संबंध में जानकारी मिलने के बाद राजस्व टीम ने गांव पहुंच कर क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित किसानों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें