फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परचून की दुकान में लगी भीषण आग...बराबर में बना गोदाम भी हुआ खाक, जल गईं दो कारें

Sun, 11 Jan 2026 10:53 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में देररात परचून की दुकान में भीषण आग लग गई। लपटों ने दुकान से सटे गोदाम को भी चपेट में ले लिया। गोदाम में खड़ी दो कारें जलकर खाक हो गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
जल गईं दो कारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत नरीपुरा में देर रात परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण करते हुए दुकान से सटे गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में खड़ी दो कारें आग में जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। 
विज्ञापन


प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


http://
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें