ताजनगरी आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में मन:कामेश्वर मंदिर गली स्थित गंगा मंदिर मार्केट में मंगलवार दोपहर पोशाक के गोदाम में आग लग गई। मकान की तीसरी मंजिल पर परिवार के पांच लोग फंस गए। धुंआ उठता देख अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक सारा सामान जल चुका था। इसके बाद तीन बच्चों सहित परिवार के पांच लोगों को घर से बाहर निकाला।
सदर थाना क्षेत्र के जंगजीत नगर में सोमवार की रात एक घर में आग लग गई। जिसमे दो वाहन व अन्य घरेलू सामान जल गए। एक बैटरी वाली गाड़ी में आग लगने के बाद बैटरी धमाके के साथ फट गई। इससे आस-पास के लोग घबरा गए। गनीमत रही कि परिवार के लोग सकुशल बाहर घर से बाहर आग गए।
जंगजीत नगर निवासी प्रवीन शर्मा बिजली मैकेनिक हैं। घर में ही दुकान है। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। बिजली के बोर्ड के पास शाॅर्ट सर्किट हुआ था। घर के अंदर ही बोर्ड के पास एक पेट्रोल और दूसरा बैटरी वाला स्कूटर था। देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई।
इस दौरान उनकी पत्नी नीतू और बेटा नैतिक कमरे में सो रहे थे। बैटरी फटने से धमका हुआ तो नींद खुली। इसके बाद जान बचाकर बाहर भागे। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। सब कुछ जल गया। एक जोड़ी कपड़े तक नहीं बचे हैं।