फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पटाखा बनाने की फैक्टरी में लगी आग, क्षेत्र में दहशत का माहौल, लोग आग बुझाने में जुटे

Wed, 19 Apr 2023 02:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक पटाखा बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। मौके पर एकत्र लोग आग बुझाने में जुटे हैं। सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंची है। 
विज्ञापन
पटाखा बनाने की फैक्टरी में लगी आग (demo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर एक पटाखा बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। आग की घटना देख लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। 

विज्ञापन


हादसा डौकी थाना क्षेत्र के पेंतीखेड़ा गांव में हुआ। यहां एक पटाखा बनाने की फैक्टरी स्थित है। बुधवार की दोपहर अचानक फैक्टरी से आग की लपटें निकलने लगीं। विस्फोट की भी आवाजें आईं, जो बनाए गए पटाखों के फूटने की थी। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। 

फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

आग की घटना सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। भीषण आग से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें