फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर दोना-पत्तल की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Sat, 22 Oct 2022 08:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आग बुझाने के प्रयास में दुकान स्वामी समेत दो लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलने के लगभग आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन आग और धुएं के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर शनिवार की सुबह दोना-पत्तल की दुकान में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


शहर के हरिनिकुंज चौराहा से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग पर दोना-पत्तल की दुकान में शनिवार की तड़के आग लग गई। आग की लपटें दुकान के बाहर निकल रही थीं। लोगों ने दुकान मालिक रूपेश गुप्ता को जानकारी दी। दुकान में लगी आग पर काबू पाने के लिए लोग और दुकानदार जुट गए।

सूचना मिलने के लगभग आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन आग और धुएं के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शी अजय शर्मा ने बताया कि एक महीने पहले ही रूपेश गुप्ता ने यह दुकान खोली और आज यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


अजय ने बताया कि उसने और दुकान स्वामी ने आग पर काबू पाने के प्रयास किया। कांच टूटने से दोनों के कांच के टुकड़े लग गए। जिस बिल्डिंग में दुकान थी, उस पर लगे टाइल आग की तपिश के कारण गिरने लगे। जिससे एक पुलिस कर्मी के हाथ में चोट लग गई। आग लगने से दुकान स्वामी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें