आगरा के भगवान टॉकीज हाईवे के सर्विस रोड स्थित बीकानेरवाला की किचिन में अचानक आग लग गई। पूरे परिसर में धुआं भर गया।
इससे अंदर बैठे ग्राहकों ओर स्टाफ के लोगों में अफरातफरी मच गई। जान बचने के लिए सभी लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।