आगरा में एमजी रोड के साईं का तकिया चौराहे पर सोमवार दोपहर को निखिल विहार, धनौली निवासी शौकत अली की पल्सर बाइक में आग लग गई। वह बाइक से कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बाइक खड़ी की और दूर भाग गए। आग लगता देखकर मार्ग से निकल रहे वाहन रुक गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाइक से लपटें उठने लगी थीं। दमकल के पहुंचने पर आधा घंटे में आग बुझ सकी।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि बाइक में आग वायरिंग में शार्ट सर्किट से लगना बताया गया है। पूरी बाइक जल गई। आग लगने के दौरान मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया था। प्रतापपुरा, नामनेर की तरफ से आने वाले वाहनों को डायवर्ट करके निकाला गया। इससे कुछ देर के लिए जाम की समस्या भी रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।