फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंपोजिट विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Thu, 21 Sep 2023 10:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। कंपोजिट विद्यालय बिछवां में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में कंप्यूटर आदि जलकर राख हो गए। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आग बुझ चुकी थी।
विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को शिक्षक घर जा चुके थे। शाम करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट के चलते ऑफिस रूम में आग लग गई। धुंआ उठता देख ग्रामीणों ने प्रधान को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक आग बुझ चुकी थी। आग में वहां रखे कंप्यूटर आदि जल गए। प्रधानाध्यापक रामप्रकाश मौर्य आग में काफी नुकसान हुआ है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बाइक सवार हुआ घायल
कुसमरा। रामनगर से छिबरामऊ जाने वाले मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक खेत में चली गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बुधवार की दोपहर कन्नौज के गांव मानिकपुर निवासी शुभम अवस्थी रामनगर किसी काम से आया था। वापस जाते समय बाइक खेत में चली गई। हादसे में घायल शुभम का एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। इसके बाद परिजन फर्रुखाबाद ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें