कासगंज में सोरोंजी के गांव लहरा में पटाखे की चिंगारी से लगी झोपडी में आग को बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। थाना क्षेत्र के लहरा गांव में मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब बच्चों द्वारा जलाए गए पटाखे की चिंगारी से झोपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसके बाद भी झोपड़ियां और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।
मंगलवार की रात गांव में बच्चे पटाखे जला रहे थे। तभी एक चिंगारी गांव निवासी जसवीर की झोपड़ी पर जा गिरी। हवा चलने से चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग की तेज लपटे उठने पर लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने झोपड़ी में लग आग बुझाने का प्रयास किया। इसबीच आग की लपट पड़ोसी सौदान की झोपड़ी को अपने जद में ले ली। पास में मौजूद एक अन्य झोपड़ी, जिसमें केवल भूसा था उसमें आग पकड़ ली। ग्रामीण रेत और पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किए। थोड़ी दूरी पर गड्ढे में भरे गंगा का पानी आग बुझाने में ग्रामीणों ने प्रयोग किया। ग्रामीणों के ढाई घंटे प्रयास के बाद आग तो बुझी पर झोपड़ी और अंदर रखा गृहस्थी के साथ अनाज, भूसा और बर्तन, कपड़े जलकर राख हो गए। आगलगी की इस घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।