फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Wed, 31 Aug 2022 02:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

घिरोर में जसराना मार्ग स्थित अंबिका टेंट हाउस के गोदाम में रात को करीब साढ़े नौ बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में पूरा गोदाम में आ गया। 
विज्ञापन
टेंट गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के घिरोर कस्बा में मंगलवार रात को टेंट के गोदाम में आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची। इस पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। नारेबाजी की।  

विज्ञापन


घिरोर में जसराना मार्ग स्थित अंबिका टेंट हाउस के गोदाम में रात को करीब साढ़े नौ बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना देने के साथ आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग बढ़ती ही चली गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड सवा घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। 

काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड 

फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। नारेबाजी करने लगे। थाना प्रभारी नरेंद्रपाल सिंह और एसडीएम शिवनारायण के समझाने के बाद आक्रोशित लोग माने। लोगों का कहना था कि आग बुझने के बाद डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड आई है। अगर जल्दी आ जाती तो इतना सामान नहीं जलता। 

गोदाम मालिक अविनाश गर्ग ने बताया कि अगर समय से फायर ब्रिगेड आ जाती तो काफी हद तक नुकसान बच सकता था। उन्होंने बताया कि गोदाम में रखीं कुर्सियां, गद्दा, तकिया, कपड़े का तिरपाल और वाटर प्रूफ तिरपाल समेत काफी सामान जल गया। आग से करीब 18-20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें