फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शॉर्ट सर्किट से आयरन स्टोर में लगी आग

Sun, 09 Aug 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। श्रीराम मंदिर के पास स्थित केजीएन आयरन स्टोर में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान संचालक साबिर खान ने बताया कि आग से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें