फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फोम गोदाम में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर...13 पाइप जोड़कर बुझाई गई

Tue, 20 Jan 2026 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के नाई की मंडी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित फोम के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां तो मौके पर पहुंच गईं, लेकिन गली छोटी होने की वजह से अंदर नहीं पहुंच सकीं। दमकलकर्मियों ने 13 पाइप जोड़कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना नाई की मंडी इलाके में मंगलवार सुबह संकरी गली में बने एक घर में फोम के सामान में आग लग गई। आग लगने पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई। मगर गली होने की वजह से अंदर नहीं जा पा रही थीं। इस पर दमकल कर्मियों ने 100 फीट के 13 पाइप जोड़कर घटनास्थल तक पहुंच गए।
विज्ञापन


सीएफओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि बड़ा गालिबपुरा स्थित नेहरा वाली गली में इमरान ने घर के भूतल पर फोम का गोदाम बनाया था, जबकि परिवार ऊपर की मंजिल पर रह रहा था। मंगलवार सुबह 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे आसपास के घरों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


मकान में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। आसपास काफी संकरा इलाका है। इस कारण बचाव कार्य में दिक्कत हुई। हालांकि 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें