फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूसे की कुर्री में लगी आग, किसान का भूसा जलकर राख

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।पूठपुरा में भूसे की कुर्री में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पूठपुरा में सोमवार शाम भूसे की कुर्री में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान का भूसा जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

गांव पूठपुरा निवासी रामचरण की खेत पर भूसे की कुर्री बनी हुई थी। सोमवार शाम अचानक उसमें आग लगने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कुर्री में रखा भूसा पूरी तरह जल चुका था। आग से किसान को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें