फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गढ़ी धर्मजीत गांव में रविवार को हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से किसानों की करब में आग लग गई। इस आग में करीब 400 बंडल करब जलकर राख हो गईं। पीड़ित ने नुकसान के मुआवजे की मांग की है। गांव के किसान पोखीराम और थान सिंह की करब में लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक 400 बंडल करब जल चुकी थीं।