फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तैयारियों में लापरवाही, घाटों की सीढ़ियों से यमुना में डाली जा रही मिट्टी

Tue, 10 Nov 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर जैन मंदिर मार्ग किनारे पर पड़ी ढेरों गंदगी बटेश्वर यमुना घाट सफाई पर सीढ़ियों पर जमा मिट
विज्ञापन
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध बटेश्वर मेले के शुभारंभ में महज एक दिन शेष है। तैयारियां अभी भी अधूरी पड़ी हैं। जिला पंचायत की ओर से यमुना घाटों से मिट्टी, हटाने का ठेका दिया गया है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के मजदूर मिट्टी को बाहर फेंकने के बजाय सीधे यमुना नदी में ही डाल रहे हैं। इसके अलावा, मेला क्षेत्र में मुख्य मंदिर से जैन मंदिर मार्ग पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गोकुलनाथ तथा कुंज मंदिर को पुताई से पूरी तरह छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत से अविलंब सभी कार्यों को मानकों के अनुरूप कराए जाने की मांग की है। जिला पंचायत के मेला अधिकारी मासूम रजा ने बताया कि यमुना किनारे और घाटों की सीढ़ियों पर जमा मिट्टी को ट्रैक्टर से बाहर भेजा जाएगा l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें