फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Fire: होटल वृंदावन गार्डन में लगी भीषण आग, दो लोगों की जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

Thu, 03 Nov 2022 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुथरा

सार

वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के समीप बसेरा ग्रुप का वृंदावन गार्डन होटल है। इसमें गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग देख होटल स्टाफ और अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
होटल से निकलती लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बसेरा ग्रुप के होटल वृंदावन गार्डन में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी। अग्निकांड में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक झुलस गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के समीप बसेरा ग्रुप का होटल वृंदावन गार्डन है। तीन मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल पर सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि आग की शुरुआत गोदाम से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार मच गई। होटल के कमरों में ठहरे श्रद्धालु बाहर निकलकर भागने लगे। 

कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी आग   

घटना की सूचना पर पुलिस के साथ 108 नंबर की तीन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। दमकमकर्मियों ने आग का बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच आग में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद होटल में लगी आग बुझाई जा सकी। 

विज्ञापन

होटल वृंदावन गार्डन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

आग बुझने के बाद मिले दो शव

आग बुझने के बाद जब पुलिस और दमकलकर्मी अंदर गए तो बुरी तरह जली अवस्था में दो शव मिले। आग से लगने के बाद यह लोग बाहर नहीं निकल पाए थे। मृतकों की शिनाख्त उमेश और वीरी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। सीएफओ ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें