फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शॉर्ट सर्किट से केनरा बैंक के प्रवेश द्वार पर लगी आग

विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से बैंक के प्रवेश द्वार पर भड़की आग, सतर्कता से टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
पिनाहट । थाना बसई अरेला क्षेत्र के स्याहीपुरा चौराहे स्थित केनरा बैंक की नगला भरी शाखा में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से मुख्य प्रवेश द्वार के पास आग लग गई। आग लगते ही बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए सभी ग्राहकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग फैलने ही वाली थी कि इसी दौरान एयर कंडीशनर का पाइप फट गया, जिससे निकले दबाव के कारण आग काफी हद तक नियंत्रित हो गई। इसके बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बैंक में बड़ा हादसा और भारी नुकसान टल गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें